Empowerment Campaign by Bharat Vikas Parishad in Bulandshahr Cultural Week Celebrated भारत विकास परिषद सेवार्थ ने सेवा का दिया अनूठा संदेश, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsEmpowerment Campaign by Bharat Vikas Parishad in Bulandshahr Cultural Week Celebrated

भारत विकास परिषद सेवार्थ ने सेवा का दिया अनूठा संदेश

Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति और मानवता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन एक सशक्

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 14 Sep 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
भारत विकास परिषद सेवार्थ ने सेवा का दिया अनूठा संदेश

भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति और मानवता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन एक सशक्त सेवा अभियान का आयोजन किया। जिसमें सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम पर आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, रिफाइंड तेल सहित आवश्यक राशन सामग्री दी गई। यह सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के साथ आत्म सम्मान से जीने का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि इस सेवा गतिविधि से समाज में भाईचारा और संवेदनशीलता का संदेश देने का प्रयास है। रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर नौ हिंदी प्रेमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, सदस्य कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, सतेन्द्र अग्रवाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।