बुलंदशहर: करंट से झुलसे दो लाइनमैनों के मामले में एसएसओ पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर के किशनपुर ठकुरान गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय दो संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गए। शटडाउन के बावजूद विद्युत आपूर्ति चालू करने पर एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है। विभागीय जांच चल रही है।

बुलंदशहर। जहांगीराबाद डिवीजन के गांव किशनपुर ठकुरान में शटडाउन के दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय करंट से झुलसे दो संविदा लाइनमैनों के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदौक बिजलीघर से जुड़े किशनपुर ठकुरान गांव में संविदाकर्मी सतवीर सिंह और सोनू सिंह ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। आरोप है कि शटडाउन लिए जाने के बावजूद कतियावली फीडर की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे दोनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था।मामले
में अवर अभियंता अरविंद कुमार पटेल की तहरीर पर चांदौक उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रुचिन शर्मा के खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में शटडाउन के बावजूद फीडर चालू करने का आरोप लगाया गया है।अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


