करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

नगर के मुहल्ला गदियाना में एक बेसहारा गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली के पोल में बारिश के कारण करंट उतर आया था। गाय सड़क पर घूम रही थी और पोल की चपेट में आ गई। विद्युत एसडीओ ने सभी पोलों की जांच के आदेश दिए हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

नगर की मुहल्ला गदियाना में विद्युत पोल में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में आने से बेसहारा गाय की मौत हो गई। एड. आमिर गाजी ने बताया कि उसके मकान के बाहर विद्युत पोल लगा हुआ है। शनिवार की सुबह फूल में करंट उतरने से सड़क पर घूम रही गाय पोल की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत एसडीओ ने शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि वर्षा के चलते पोल पर करंट उतरने से हादसा हुआ। सभी पोलों को चेक करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे घटना की पुनरावृत्ति ना हो। पालिका ने बेसहारा गाय का अंतिम संस्कार कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।