नरसेना में जर्जर केबिल में लगी आग, मची अफरातफरी
Bulandsehar News - नरसेना में जर्जर केबिल में लगी आग, मची अफरातफरी

गांव की मुख्य बिजली लाइन के जर्जर तार में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसे में ग्रामीण बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी है कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। एक सप्ताह पहले भी ग्रामीणों ने जर्जर तार को बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद लाइन बदली नहीं गई थी।ग्रामीणों के अनुसार, गांव की मुख्य लाइन कई सालों से जर्जर हालत में है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं और विभाग से तार बदलने की मांग की थी।
बावजूद इसके विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम तार में अचानक विस्फोट हुआ और चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते केबिल में आग लग गई। इसके बाद पूरे फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों कपिल, कलुआ, विजय सक्सेना, मोहित शर्मा, श्याम चौहान, बबलू सिंह, बिट्टू गुप्ता और पप्पू गुप्ता ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जर्जर तार बदलने की मांग की है। समाचार भेजे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हुई है। इस संबंध में बुगरासी एसडीओ का कहना है कि जर्जर लाइन को बदलवाया जाएगा। आपूर्ति चालू की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


