Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsElectric Roadway Bus Operations Accelerate with Charging Station Plans in Jahangirabad
जहांगीराबाद में बनेगा सैटेलाइट इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

जहांगीराबाद में बनेगा सैटेलाइट इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

संक्षेप:

Bulandsehar News - - जिले में ई-बसों के संचालन को लेकर की जा रहीं तैयारियां- जिले में ई-बसों के संचालन को लेकर की जा रहीं तैयारियां- जिले में ई-बसों के संचालन को लेकर की

Jan 13, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जिले में इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में जहांगीराबाद में सैटेलाइट इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। परिवहन निगम के एआरएम परमानंद सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जहांगीराबाद को सैटेलाइट चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। तैयार प्रस्ताव को जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

शासन से अनुमति मिलते ही चार्जिंग स्टेशन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिले में ई-बसों के संचालन को लेकर चरणबद्ध तरीके से तैयारियां की जा रही हैं। चार्जिंग स्टेशन बनने से न सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भविष्य में ई-वाहनों को भी चार्जिंग की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को भी आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के आने से ईंधन खर्च में कमी आएगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण लगेगा। चार्जिंग स्टेशन को लेकर स्थानीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;