
एसआईआर की तिथि बढ़ी, लगभग पूरा हुआ काम
Bulandsehar News - एसआईआर की तिथि बढ़ी, लगभग पूरा हुआ कामएसआईआर की तिथि बढ़ी, लगभग पूरा हुआ कामएसआईआर की तिथि बढ़ी, लगभग पूरा हुआ कामएसआईआर की तिथि बढ़ी, लगभग पूरा हुआ कामएस
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आयोग की ओर से एसआईआर की तिथि को बढ़ा दिया गया है। जनपद में एसआईआर का काम लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम दौर में है। निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने पहले 4 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में इसे 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया। आयोग की ओर से एक बार एसआईआर की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है।

जनपद की बात करें तो सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26,63,718 मतदाता हैं, जिनका सत्यापन 2,876 बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश बीएलओ अपना कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जितने प्रपत्र बांटे गए थे, लगभग सभी प्रपत्र वापस आ गए हैं। गणना प्रपत्रों के डाटा ऑन लाइन अपलोड करने का काम चल रहा है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर की अंतिम तिथि में बदलाव करते हुए इसे 26 दिसंबर किया है। एसडीएम सदर दिनेश चन्द्र ने बताया कि आयोग ने तिथि को बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया है। कोट--- जनपद में एसआईआर का 99.81 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब एसआईआर की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया गया है। -अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


