सिकंदराबाद में शांतिपूर्ण अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
सिकंदराबाद में शांतिपूर्ण अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

गुरुवार को क्षेत्र में ईद- उल- अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। मस्जिदों में भी भाईचारे की दुआ के साथ नमाज अदा की गई। नगर की मुख्य मस्जिदों में पूर्व निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नगर की ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की।
नमाज और दुआ
नमाज के बाद देश में अमन ,चैन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी ने गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं लोगों ने दूर दराज रह रहे परिजनों एवं मित्रों को फोन से ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद को लेकर बुधवार की शाम ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
लोगों का उत्साह
गुरुवार की सुबह से ही अकीदतमंदों में उत्साह देखा गया। नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पर लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईदगाह के पास पहुंचकर अकीदतमंदों को ईद की मुबारकबाद दी। सपा नेता ठाकुर संजीव सिंह भाटी ने भी लोगों को ईदगाह व जामा मस्जिद पहुँच कर ईद की मुबारकबाद दी।
प्रशासन का तैनात
नमाज के दौरान एसडीएम दीपक कुमार पाल ,सीओ भास्कर कुमार मिश्रा,नगर पालिका ईओ , कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र में शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


