ईदुल अजहा आज, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा होगी नमाज

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - ईदुल अजहा आज, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा होगी नमाज

ईदुल अजहा आज, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा होगी नमाज

मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईदुल अजहा आज जिलेभर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। शहर की ईदगाह में सुबह सात बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज होगी। ईदुल अजहा को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन की ओर से सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा न करने की हिदायत दी गई है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। ईदुल अजहा की पूर्व संध्या पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने कपड़े, सेवइयां, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं कुर्बानी के पशुओं की खरीद फरोख्त को लेकर पशु बाजारों में भी देर रात तक रौनक बनी रही。

सड़क पर नहीं अदा करें नमाज

ईदगाह कमेटी के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिद के अंदर ही अदा की जाएगी। सभी प्यार भाईचारे के साथ ईद मनाएं।

Voice of UP

ईद-उल-अजहा की नमाज का समय

- ईदगाह सुबह 7 बजे

- जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे

- काली मस्जिद सुबह 7:15 मुस्लिम इंटर कॉलेज वाली मस्जिद सुबह 7:15

- सरकारी अस्पताल के सामने मस्जिद में सुबह 7:15 बजे

- मस्जिद कचहरी में 7:30 बजे

- कसाईवाड़ा मस्जिद सुबह 5:45 बजे

- शाकिर खां मस्जिद सुबह 5:45 बजे

- अबूबकर मस्जिद में सुबह 6:30 बजे

सामान्य प्रश्न

ईदुल अजहा कब मनाया जाएगा?
ईदुल अजहा आज जिलेभर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।