खुर्जा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, तैनात रही पुलिसशांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, तैनात रही पुलिसशांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद-उल-अजहा

ईद उल अजहा की नमाज को लेकर गुरुवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी। ईदगाह जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। ईदगाह पर सुबह से ही हजारों की संख्या में अकीमदमंदों ने पहुंचना शुरू कर दिया। ईदगाह पर नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान अकीमतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ अल्लाह से मांगी। इस दौरान ईदगाह मार्ग, बजाजा बाजार, बिंदा वाला चौक, मोहल्ला तरीनान आदि स्थानों पर बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे।
उनके द्वारा क्षेत्र में गश्त की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


