ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरइतिहास में पहली बार घरों में हुई ईद की नमाज़, ईदगाह में पसरा सन्नाटा

इतिहास में पहली बार घरों में हुई ईद की नमाज़, ईदगाह में पसरा सन्नाटा

कोरोना के चलते प्रशासनिक निर्देशों की सख्ती के चलते इतिहास में पहली बार ईद की नमाज़ घरों में अदा की गई। और ईदगाहों में सन्नाटा पसरा...

इतिहास में पहली बार घरों में हुई ईद की नमाज़, ईदगाह में पसरा सन्नाटा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 25 May 2020 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के चलते प्रशासनिक निर्देशों की सख्ती के चलते इतिहास में पहली बार ईद की नमाज़ घरों में अदा की गई। और ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा। गले मिलने से लेकर हाथ मिलाने तक से लोग गुरेज़ करते दिखे। बहुत ही सादगी से लोगों ने ईद का पर्व मनाया।कोरोना महामारी ने ज़रूरी और गैर जरूरी सामूहिक गतिविधियों से लेकर तीज-त्यौहारों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। लोग इस वैश्विक महामारी में खुशियां मनाने के बजाय स्वयं को सुरक्षित रखने को लेकर चिंतित हैं। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय ने सोमवार को ईद बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाई। उलेमाओं की तरफ से जारी किये गये तरीके पर अमल करते हुए घरों में सूक्ष्म जमात के साथ लोगों ने ईद उल फितर की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद एक दूसरे को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मुबारकबाद दी। गले मिलकर भाईचारे का संदेश देने वाले त्यौहार के दिन कई जगह देखा गया कि लोगों ने गले मिलने के साथ हाथ मिलाने से भी गुरेज़ किया। उधर नमाज़ नहीं होने से कस्बे की दोनों ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की ओर से ईदगाहों पर लोग एकत्र न हों, इसके लिये सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये। वर्तमान चेयरमैन आरिफ सईद खान व पूर्व चेयरमैन आफाक उर रहीम खान ने सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों से ईद ओर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े