Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDussehra Victory of Good Over Evil Amidst Social Challenges

बोले बुलंदशहर : समस्याओं के इन रावणों से मिलनी चाहिए मुक्ति

संक्षेप: Bulandsehar News - दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। रावण के पुतले का दहन किया गया, लेकिन समाज में कई समस्याएं जैसे जाम, अतिक्रमण, नशा, प्रदूषण और भ्रष्टाचार भी हैं। इन बुराईयों का अंत...

Wed, 15 Oct 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on
बोले बुलंदशहर : समस्याओं के इन रावणों से मिलनी चाहिए मुक्ति

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार को मनाया गया। भगवान श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला जल गया। रावण को बुराई के रूप में देखते हैं। लेकिन हमारे जहन, समाज और आसपास में भी काफी बुराई मौजूद हैं, इन बुराई रूपी रावण को जलाने की पहल कौन करेगा? रावण का अंत होने पर यह संदेश मिलता है कि जो बुराई या खामी समाज में हैं उनका वध करने के लिए स्वयं पहल शुरू करनी होगी। बुलंदशहर, संवाददाता। दशहरा का पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। यह असत्य पर सत्य की विजय और बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का पर्व है।

जनपद भर में रावण के पुतलों का दहन किया गया। इन्हीं पुतलों के साथ जिले की कुछ समस्याओं और बुराईयों का भी अंत होना चाहिए। इसके लिए सभी संकल्प लें कि बुराईयों का अंत करेंगे। दूसरे पर न डालें बल्कि स्वयं जागरूक नागरिक बनकर बुराईयों को समाप्त करने की पहल करेंगे। इन बुराईयों का हो अंत --- जाम जनपद जाम की गिरफ्त में है, जिसका मुख्य कारण लचर यातायात व्यवस्था है। जिला मुख्यालय पर अक्सर जाम जाम लग जाता है। शहर का कोई ऐसा मुख्य मार्ग नहीं है, जहां जाम की समस्या न हो। ई-रिक्शों की भरमार मुख्य मार्गों को जाम कर रही है। ई रिक्शों के रूट निर्धारण के बाद भी उसका पालन नहीं किया जा रहा है। नगर के अंसारी रोड, मालवीय मार्ग, राजेबाबू रोड, काली नदी रोड, भूड़ रोड पर अक्सर जाम रहता है। जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। अतिक्रमण अतिक्रमण रूपी रावण लोगों को परेशान कर रहा है। पूरा शहर अतिक्रमण की गिरफ्त में है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर जाम के अलावा नाले-नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। यही कारण है कि लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। अतिक्रमण के चलते चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण ही जाम लगता है। अतिक्रमण हटे तो जाम से मिलेगी राहत। नशा समाज में नशे की लत युवाओं को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। कैरियर संवारने के स्थान पर युवा पीढ़ी नशे की आदि हो रही है, जो उनके भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। युवाओं में नशे की लत का दूर होना जरूरी है। नशे की लत से जहां युवाओं का कैरियर बर्बाद हो रहा है वहीं दूसरी और परिवार भी आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। एक बार नशे की गिरफ्त में आने के बाद उससे निकलना लोगों के मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण जनपद ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रदूषण एक समस्या बना हुआ है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रदूषण से निबटने के लिए कड़े कदम उठाने जरूरी हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा कि प्रदूषण को फैलने से रोकें। प्रदूषण के चलते लोग बीमार हो रहे हैं और असमय काल के गाल में समा रहे हैं। हालांकि प्रदूषण से निबटने के लिए कारागर कदम उठाने के दावे किये जाते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। गंदगी स्वच्छ रहना अच्छी सेहत और अच्छे इंसान की पहचान है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंदगी के अंबार लगे हैं, जिसके चलते लोगों का जीना दुष्वार हो रहा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही बच्चों में बचपन से ही गंभीर बीमारी जन्म ले रही हैं। इस दशहरा पर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लें तो जल्द ही स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है। जनसहयोग के बगैर स्वच्छ शहर की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। प्लास्टिक कोर्ट और सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। जनपद में अधिकांश छोटे और बड़े प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। यहां तक की फल-सब्जी वाले भी इसके प्रयोग से पीछे नहीं हैं। पॉलीथिन का रावण दिन -प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है। इस रावण को बढ़ने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। कपड़े के थैले लेकर बाजार जाने की पुरानी आदत को फिर डालना होगा। मिलावट बाजारो में मिलावटी खाद्य पदार्थों का बोलबाला है। दूध से लेकर खाने-पीने की तमाम वस्तुओं में मिलावट की जा रही है। मिलावटी रूपी रावण को खत्म करने के लिए मिलावटखोरों पर कार्रवाई के कड़े प्राविधान होने चाहिएं। मिलावट के साथ-साथ नकली दूध और पनीर का कारोबार भी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों में जनपद में नकली दूध और पनीर के मामलों का खुलासा हो चुका है। प्रशासन की टीम मिलावटखोरों पर लगातार शिकंजा भी कसती रहती है। साइबर अपराध बढ़ते मोबाइल और इंटरनेट के प्रयोग से साइबर अपराध को भी बढ़ावा मिला है। पता नहीं कब कौन सा लिंक खोलने पर आपके खाते से रकम गायब हो जाए कुछ पता नहीं है। साइबर अपराधी आम जनता को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक होना होगा। समय-समय पर आरबीआई की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। लालच से बचेंगे तो साइबर अपराध से बचे रहेंगे। बीमारी बीमारी रूपी रावण का खात्मा करने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। सेहत के प्रति लोग जागरूक होंगे तो बीमारी रूपी रावण का स्वयं ही खत्मा हो जाएगा। नियमित व्यायाम के अलावा नियमित योग और चेकअप भी बीमारी के रावण को खत्म करने में सहायक होगा। बीमारी से बचने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। बीमारी से लड़ने के लिए स्वस्थ्य शरीर जरूरी है। भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार ने अपनी जड़ें जमा रखी हैं। आमजन की मानें तो कुछ दफ्तरों में बुरा हाल है। कुछ काम बिना रिश्वत के नहीं होते हैं। कुछ विभाग इसके लिए पूरी तरह से बदनाम हैं। देश की उन्नति और खुशहाली के लिए भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है। दशहरे पर भ्रष्टाचार का खात्मा भी रावण के साथ हो। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए शासन-प्रशासन समय-समय पर निर्देश भी जारी करते हैं। यदि लोग जागरुक बनें तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। भ्रष्टाचारी की शिकायत करें। --------------- कोट्स --- किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें और न ही रिश्वत लें। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो मामले की शिकायत सक्षम अधिकारी से करें। -श्रुति, डीएम साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। यदि कोई जालसाजों का शिकार होता है तो शिकायत अवश्य करें। जांच कराकर कार्रवाई होगी। -दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी जनपद को जाम मुक्त करने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। नगर में ई-रिक्शों के रूट निर्धारित किए गए हैं। लगातार यातायात पुलिस सक्रिय रहती है। -डा.तेजवीर सिंह, एसपी देहात शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पालिका के कर्मचारी शहर को साफ रखने में पूरी मेहनत करते हैं। लगातार सफाई पर पूरा फोकस रहता है। -दीप्ति मित्तल, पालिकाध्यक्ष शहर को पॉलिथिन से मुक्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जाती है। जनता से अपील है कि प्रतिबंधित पॉलिथिन का प्रयोग न करें। -डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ईओ जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में उपचार की पर्याप्त सुविधा है। इन सुविधाओं का लाभ लें। -डॉ. मनीषा जिन्दल, प्राचार्या, कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज रोगों के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। यदि कोई भी दिक्कत हो तो विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। -डॉ. सुनील दोहरे, सीएमओ मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचना दें। ऐसी सूचना पर तुरंत कार्यवाही होती है। -विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग जन शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। अधिकारी जनता की समस्याओं को निस्तारण करते हैं। हम जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। -प्रदीप चौधरी, सदर विधायक ------------