Bulandsehar News: बुलंदशहर: बदरपुर भरा डंपर झोपड़ी पर पलटा, परिवार दबा
Bulandsehar News: अनूपशहर में निर्माणाधीन सीसी रोड के लिए डंपर पलट जाने से भुभड़िया की झोपड़ी में चाय पी रहा परिवार दब गया। 8 वर्षीय मनीष का रेस्क्यू जारी है, जबकि माता-पिता सुरक्षित हैं। प्रशासन जेसीबी मशीन से मदद कर रहा है, लेकिन अभी तक मनीष को नहीं निकाला जा सका।

Bulandsehar News: अनूपशहर में निर्माणाधीन सीसी रोड के लिए बदरपुर उतार रहे डंपर पलट जाने से भुभड़िया की झोपड़ी में चाय पी रहा परिवार दब गया। जिसमें एक बच्चे का रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि पति-पत्नी सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। अनूपशहर में डिग्री कालेज के निकट पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे 18 टायर का डंपर बदरपुर खलाने के लिए कार्य कर रहा था। अचानक डंपर पूरी तरह से निकट में रह रहे भूभडिया की झोपड़ी पर पलट गया। जिससे झोपड़ी में चाय पी रहे 40 वर्षीय मैना, 35 वर्षीया उसकी पत्नी निर्मला, 8 वर्षीय बेटा मनीष चपेट में आ गए।
मैना तथा निर्मला बमुश्किल बाहर निकल आए। किंतु अभी तक 8 वर्षीय पुत्र मनीष को नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन जेसीबी की मशीन से पलटे हुए डंपर को सीधा करने का प्रयास कर रही है। किंतु सफलता नहीं मिल रही है। अन्य मशीन मंगाई जा रही हैं। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए।

