ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर में ढाई साल के मासूम की नाली में गिरने से मौत

बुलंदशहर में ढाई साल के मासूम की नाली में गिरने से मौत

जहांगीराबाद नगर के लोधान मढ़ैया निवासी मनोज के ढाई वर्षीय पुत्र अंश की नाली में गिरने के कारण मौत हो गई। रविवार की देर शाम मासूम अंश घर के बाहर खेल रहा था कि तभी खेलते हुए अचानक वह घर के बाहर बनी नाली...

बुलंदशहर में ढाई साल के मासूम की नाली में गिरने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 01 Apr 2019 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जहांगीराबाद नगर के लोधान मढ़ैया निवासी मनोज के ढाई वर्षीय पुत्र अंश की नाली में गिरने के कारण मौत हो गई। रविवार की देर शाम मासूम अंश घर के बाहर खेल रहा था कि तभी खेलते हुए अचानक वह घर के बाहर बनी नाली में गिर गया।

गहरी नाली में गिरने के कारण मासूम अंश की मौके पर ही मौत हो गई। अंश की मौत का पता परिजनों को तब चला जब काफी देर तक घर पर न आने के बाद उसे ढूंढना शुरू किया गया। घर का चिराग बुझने के कारण परिजनों में कोहराम मच गया है।

मासूम अंश के पिता का कहना है कि यदि नाली की गहराई को ध्यान में रखते हुए नालियों के ऊपर जाल लगा दिए जाते तो आज उसका पुत्र सही सलामत होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें