Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDrug Addict Harasses Woman in Jahangirabad Police Investigation Underway
जहांगीराबाद में नशेड़ी ने महिला से की अभद्रता

जहांगीराबाद में नशेड़ी ने महिला से की अभद्रता

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर। संवाददाता। जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभुदयाल में एक नशेड़ी युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणी की। मामले की शिकायत पुलिस से क

Feb 09, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभुदयाल में एक नशेड़ी युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणी की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़िता के अनुसार सोती मार्केट में अवैध रूप से भांग, गांजा और अफीम की खुलेआम बिक्री हो रही है। नशा करने के बाद एक आरोपी युवक गली में घुस आया और महिलाओं पर फब्तियां कसते हुए अश्लील इशारे करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी बार-बार गली में लौटकर गाली-गलौज करता रहा। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को हरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचित किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मंगलवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी।