
ट्रेनों के आमने-सामने आने की हो रही जांच, डीआरएम पहुंचे खुर्जा सिटी स्टेशन
Bulandsehar News - खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद के डीआरएम राजकुमार सिंह ने निरीक्षण किया। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के आमने-सामने आने की संभावना के चलते यह निरीक्षण किया गया। वह स्पेशल ट्रेन में आए और अधिकारियों से बातचीत की। हालांकि, ट्रेन के आमने सामने आने की पुष्टि नहीं की गई।
खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद के डीआरएम राजकुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा कि पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आने के चलते डीआरएम ने खुर्जा सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया है। दोनों ट्रेनों के आमने सामने आने की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह स्पेशल ट्रेन में सवार होकर शुक्रवार की शाम 6:15 बजे खुर्जा सिटी स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर व बुकिंग कक्ष के कार्यालय में पहुंचकर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की। करीब 35 मिनट तक बंद कार्यालय में कर्मचारियों से वार्ता करने के बाद वह बाहर आए।
कक्ष में हो रहीं वार्ता के दौरान किसी अन्य को अन्दर आने से रोक दिया गया। कक्ष के बाहर आरपीएफ के जवान तैनात रहे। बाहर आने के बाद वह स्पेशल ट्रेन से खुर्जा जंक्शन की तरफ गए। कुछ ही देरी बाद स्पेशल ट्रेन वापस खुर्जा सिटी स्टेशन की ओर आई। जिसके बाद वह हापुड़ की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि विगत 29 दिसंबर को खुर्जा मेरठ पैसेंजर और मालगाड़ी खुर्जा सिटी स्टेशन के निकट आमने सामने आने के चलते डीआरएम ने आकर निरीक्षण किया। लोको पायलट की समझदारी के चलते ट्रेन हादसा टल गया। हालांकि खुर्जा निरीक्षण के लिए आए डीआरएम की ओर से ट्रेनों के आमने सामने आने की कोई पुष्टी नहीं की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




