ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरडॉ. अजय शर्मा ने जेएस कॉलेज के प्राचार्य पद संभाला

डॉ. अजय शर्मा ने जेएस कॉलेज के प्राचार्य पद संभाला

जतन स्वरूप पीजी कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को संभाल लिया। मूल रूप से रुड़की के रहने वाले डॉ. अजय कुमार शर्मा...

डॉ. अजय शर्मा ने जेएस कॉलेज के प्राचार्य पद संभाला
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 27 Oct 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जतन स्वरूप पीजी कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को संभाल लिया। मूल रूप से रुड़की के रहने वाले डॉ. अजय कुमार शर्मा वर्तमान में सहारनपुर के महाराज सिंह कॉलेज में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वह जेएस कॉलेज में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य के पद पर नियुक्त किए गए हैं। कॉलेज पहुंचने पर सचिव नितिन भटनागर समेत सभी शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के विकास में समस्त स्टाफ और प्रबंध समिति का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान प्राचार्य डॉ. स्वप्ना उप्रेती, डॉ. कृपाशंकर यादव, डॉ. गजनफर उल्लाह, डॉ. मुजफ्फर हुसैन,डॉ. विनोद यादव, डॉ. चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें