
विवाहिता पर खौलती चाय फेंकी, गला दबाकर हत्या का प्रयास
Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। एक विवाहिता पर उसकी ससुराल में खौलती चाय फेंक दी गई। पीड़िता का गला दबाकर भी जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पति समेत
एक विवाहिता पर उसकी ससुराल में खौलती चाय फेंक दी गई। पीड़िता का गला दबाकर भी जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर कार के लिए प्रताड़ित करने और नगर पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश के बाद नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एसएसपी के आदेश से अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव कोईया गुरुदेव निवासी डौली पुत्री विजय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 16 मई 2023 को उसकी शादी आर्य समाज रीति से नगर के चांदपुर रोड क्षेत्र निवासी हिमांशु से हुई थी।

पीड़िता के अनुसार शादी में उसके माता-पिता ने करीब 5.50 लाख रुपये नगद, सोने की चार अंगूठी, दो पॉयल एवं अन्य दान-दहेज दिया था, किंतु पति हिमांशु, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता पर खौलती हुई चाय भी डाल दी गई। 17 अक्तूबर की सुबह पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पति ने जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नगर पुलिस ने आरोपी पति को कोतवाली से ही छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


