Bulandsehar News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Bulandsehar News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Bulandsehar News: - नगर क्षेत्र स्थित कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक विभाग में चिकित्सकों के दो पक्षों में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने विरोधी चिकित्सक पर मारपीट करने और सफाईकर्मी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के चिकित्सक ने मारपीट और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास करने तथा सीएमएस को भी गालियां देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है。

घटनाक्रम

नगर कोतवाली में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 9 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे मरीज के उपचार के लिए बुलाए जाने पर कुदैना जयरामपुर निवासी रजत पुत्र देवेंद्र सिंह ने उनसे अभद्रता की और मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपी ने अस्पताल के सफाईकर्मी बिन्नी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। ​तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगली सुबह रजत, उसके पिता देवेंद्र सिंह और 15-20 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर फिर से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बाबू बनारसी दास राजकीय चिकित्सालय में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत चिकित्सक रजत कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 9 जुलाई की रात को उनके पास मरीज देखने के लिए डा.गौरव कुमार का फोन आया। वहां डा.गौरव कुमार, वार्ड बॉय संदीप और सफाईकर्मी बिन्नी ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। डा.गौरव ने जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। बाद में घटना की शिकायत सीएमएस से की गई तो आरोपियों द्वारा सीएमएस से भी गाली-गलौच की गई। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह मारपीट का मामला कब हुआ?
यह मारपीट का मामला 9 जुलाई की रात में हुआ।
Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।