Bulandsehar News: डीएम ने गुलावठी में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की परखी हकीकत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: डीएम कुमार हर्ष ने नगर पालिका परिषद गुलावठी में 15वें वित्त आयोग और अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उच्च मानक की गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। वार्ड संख्या 14 में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

Bulandsehar News: डीएम ने गुलावठी में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की परखी हकीकत

Bulandsehar News: डीएम ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गुलावठी क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में उच्च मानक की गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम कुमार हर्ष सोमवार को वार्ड संख्या 14 में पहुंचे जहां उन्होंने मंडी रोड पर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को बिना किसी अनावश्यक देरी के तत्काल प्रभाव से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद उन्होंने इसी वार्ड में सीसी सड़क के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित नगर पालिका व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: डीएम ने गुलावठी में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की परखी हकीकत