Divine Revelations at Navrdheshwar Dham Sumedhanand Maharaj on Avatar and the Importance of Bhagwat Katha संसार में अत्याचार बढ़ने पर प्रभु लेते हैं अवतार: सुमेधानंद, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDivine Revelations at Navrdheshwar Dham Sumedhanand Maharaj on Avatar and the Importance of Bhagwat Katha

संसार में अत्याचार बढ़ने पर प्रभु लेते हैं अवतार: सुमेधानंद

Bulandsehar News - नगर के नर्वदेश्वर धाम मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास सुमेधानंद महाराज ने कहा कि जब अत्याचार बढ़ता है तब प्रभु का अवतार होता है। उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अवतार के महत्व को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 26 Dec 2024 11:53 PM
share Share
Follow Us on
संसार में अत्याचार बढ़ने पर प्रभु लेते हैं अवतार: सुमेधानंद

नगर के नर्वदेश्वर धाम मंदिर में बांके बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास सुमेधानंद महाराज ने कहा कि जब संसार में अत्याचार बढ़ता है तो प्रभु का अवतार होता है। कथा में बड़ी संख्या कथा में वामन अवतार और भगवान श्रीराम जी अयोध्या में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथाव्यास सुमेधानंद महाराज ने कहा कि भगवान राम कथा सुनने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की कथा को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, और भगवान श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम है। उन्होंने कहा कि जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फंस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। राधे श्याम गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, सुखदेव शर्मा, विपुल एंग्लो, राजकुमार बंसल, विकास शर्मा व अजय मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।