सीए परीक्षा में जिले के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
Bulandsehar News - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीए परिणामों में जिले के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई होनहारों ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट स्तर पर सफलता हासिल की। सफल छात्रों में तुषार बंसल, नंदिनी अग्रवाल, और अन्य शामिल हैं। सीए परीक्षा की कठिनाई को पार करने के बाद छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा रविवार को घोषित किए गए सीए के परिणामों में जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में जिले के कई होनहारों ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट स्तर पर सफलता प्राप्त की है। बुलंदशहर शाखा द्वारा द्वारा बताया गया की सफल होने वाले मुख्य परीक्षार्थियों में तुषार बंसल, नंदिनी अग्रवाल, दिया गोयल, अजय कुमार, अवनी गोयल, सान्वी बंसल और इशिका गर्ग शामिल हैं। परिणाम घोषित होते ही सफल छात्रों के घरों पर खुशी का माहौल छा गया और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सीए इंटरमीडिएट बोथ ग्रुप्स का परिणाम 9.39 प्रतिशत और फाउंडेशन का परिणाम 19.23 प्रतिशत रहा है जिसकी तुलना में जिले का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। शाखा के पूर्व चेयरमैन व मैनेजिंग कमेटी सदस्य सीए पीयूष गर्ग ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीए की परीक्षा अपनी जटिलता और उच्च मानकों के लिए जानी जाती है। इन युवाओं की मेहनत ने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शाखा के अन्य पदाधिकारियों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका प्रोफेशनल जगत में स्वागत किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


