जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Bulandsehar News - जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यजिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने स्वास्थ
ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए की गई व्यवस्थाओ, अस्पताल में चिकित्सकों, स्टाफ के उपस्थित रहने, साफ सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर लेबर रूम, ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, वेटिंग एरिया, दवा वितरण कक्ष, कोल्ड चैन आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पंजीकाओं का भी अवलोकन करते हुए मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन कराया जाए।

पर्चे पर संबंधित चिकित्सक के हस्ताक्षर अवश्य हो। दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली गई। ओपीडी में मरीजों को देख रहे चिकित्सकों से भी वार्ता करते हुए दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए प्रसूताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं को देखा गया। माह में प्रसूताओं की होने वाली डिलीवरी के बारे में जानकारी ली गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ . सचिन भाटी ने बताया गया कि माह में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी कराई जाती है। सिजेरियन की स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के उपचार के दौरान स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया जाए। सभी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके यह सुनिश्चित कराए। वार्डो एवं अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित रखा जाए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम दीपक पाल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




