
पराली अभियान के लिए टीमें गठित, गोशालाओं में होगा दान
Bulandsehar News - -पशुपालन विभाग किासनों से लेगा पराली, जिले में बड़ी संख्या में किसान पराली अभियान के लिए टीमें गोशालाओं में होगा दानपराली अभियान के लिए टीमें गोशालाओ
जिले में पराली के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू हो गया है। किसानों ने दान में धान की पराली ली जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। एक ब्लॉक पर सीवीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम लगाई है जो गांवों से पराली एकत्र कर गोशालाओं में भरवाएंगे। पराली के इस लिए बार टैंडर नहीं होगा और किसानों से दान में पराली ली जाएगी। डीएम ने भी किसानों से ज्यादा से ज्यादा दान में पराली देने के लिए कहा है। जिले में धान की फसल की कटाई जारी है और किसानों द्वारा खेतों में परलाी जला दी जाती है।

जिला प्रशासन भी पराली के खिलाफ के पूरी तरह से सख्त है और अभी तक चार मामले आ चुके हैं। पराली का सही उपयोग करने के लिए अफसरों द्वारा इसे गोशालाओं में भिजवाया जा रहा है और किसानों से खरीदी भी जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल शर्मा ने बताया कि किसानों से पराली दान में ली जा रही है। इसके लिए ब्लॉक स्तर टीमों का गठन किया गया है। एक ब्लॉक में एक टीम है इसमें संबंधित अस्पताल के चिकित्सक, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व बीडीओ शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह खेतों में पराली न जलाएं और इसे गोशालाओं में दान कर दें। पूर्व में 1641 कुंतल से अधिक पराली दान में आई थी इसमें खरीद भी हुई थी। उन्होंने बताया की जिले में पराली एकत्र करने का अभियान शुरू हो गया है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है कि वह पराली को दान में गोशाला में भिजवा दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




