दो चरणों में होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
दो चरणों में होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का चुनाव दो चरणों में होगा। यह चुनाव पहली बार दो चरणों में कराया जा रहा है। चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में होगा। इसके लिए नामांकन से लेकर मतदान के तारीख की घोषणा कर दी गई है।एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी का गठन होगा। इसके लिए दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। चार जून को सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक नामांकन होगा तथा पांच जून को 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन शाम दो से चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
इसके अलावा 11 जून को सुबह नौ बजे से साढ़े चार बजे तक पहले चरण का चुनाव होगा। पहले चरण में अध्यक्ष एवं महासचिव और कोषाध्यक्ष महिला पद के लिए मतदान होगा तथा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्य पद के लिए 15 जून की सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात अगले दिन अर्थात 16 जून को मतगणना उपरांत विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


