Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDistrict Administration Implements Graded Response Action Plan to Tackle Air Pollution
वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले में सख्ती, निकायों  में जल छिड़काव के आदेश

वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले में सख्ती, निकायों में जल छिड़काव के आदेश

संक्षेप: Bulandsehar News - -जनपद में निगरानी दल करेंगे रोजाना समीक्षा, डीएम के निर्देश पर जिले में लागू हुआ ग्रेप 3वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले में सख्ती, निकायों जल छिड़

Thu, 13 Nov 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी श्रुति के निर्देश पर जिले में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेड-3) के तहत विशेष सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने नगर पालिका परिषद बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद को प्रदूषण के प्रमुख कारणों-धूल, निर्माण सामग्री का खुला भंडारण और सड़क किनारे कचरा निस्तारण-पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद बुलंदशहर द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए तीन वाटर स्प्रिंकलरों से करीब 50 किमी सड़कों पर नियमित जल छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही यांत्रिक रोड स्वीपिंग मशीन से 33 किमी क्षेत्र की रोजाना सफाई हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खुले में रखी निर्माण सामग्री को कवर कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। नगर पालिका परिषद खुर्जा में भी तीन स्प्रिंकलरों से 35 किमी सड़क क्षेत्र में छिड़काव और 32.5 किमी क्षेत्र में यांत्रिक सफाई कार्य जारी है। निर्माण स्थलों की निगरानी कर खुले में धूल फैलाव रोकने के निर्देश प्रभावी रूप से लागू किए जा रहे हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद द्वारा आठ स्प्रिंकलरों से 22 किमी क्षेत्र में छिड़काव और सफाई कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र से 500 क्यूबिक मीटर कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी नगर निकाय निर्माण स्थलों पर जल छिड़काव, खुले में कचरा निस्तारण पर रोक, वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र के संरक्षण की कार्रवाई नियमित रूप से करें। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदूषण नियंत्रण के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दलों द्वारा प्रतिदिन समीक्षा कर कार्य की प्रगति की रिपोर्ट दी जाएगी। कोट --- नगर निकायों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नियमित जल-छिड़काव के साथ प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन