पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को चलेगा अभियान, डीएम ने दिए निर्देश
Bulandsehar News - पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को चलेगा अभियान, डीएम ने दिए निर्देशपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को चलेगा अभियान, डीएम ने दिए निर्देशपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को चलेगा अभियान
जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। घर-घर पाइप लाइन नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गैस अवसंरचना उपलब्ध होने के बावजूद पीएनजी के उपयोग की प्रवृत्ति अपेक्षाकृत कम है। उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी तथा एलपीजी व अन्य पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता इसके प्रमुख कारण हैं। इस स्थिति को देखते हुए आने वाले महीनों में जनपद के नगरीय क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन स्थापित होने के बाद उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके लिए पहले से पीएनजी कनेक्शनधारकों का डाटा एलपीजी कंपनियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कार्य में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही आमजन को पीएनजी की सुरक्षा, सुविधा और कम लागत के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु, जिला पूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


