पुश्तैनी बाग के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर संघर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

पुश्तैनी बाग के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर संघर्ष

पुश्तैनी बाग के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर संघर्ष

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चावली में पुश्तैनी बाग के पेड़ों के बंटवारे और कटान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बिना परमिशन और बिना कानूनी विभाजन के जबरन पेड़ काटने शुरू कर दिए, जिसका विरोध करने पर प्रार्थिया और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। देहात पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में मोहल्ला पुरानी तहसील(अनूपशहर) निवासी पीड़िता खुशनुमा पत्नी नदीम ने तहरीर में बताया कि गांव चावली में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर आम का बाग है। आरोप है कि इसी गाटे के अन्य सह-खातेदार कलुआ, फजलू, लियाकत, सलीम, झम्मन और जैनू बिना किसी कानूनी बंटवारे के जबरन बाग के पेड़ काट रहे थे।

तहरीर के मुताबिक, घटना 11 अप्रैल 2026 की सुबह जब खुशनुमा अपने पति नदीम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ काटने से मना किया तो विपक्षी भड़क गए। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच फजलू नामक व्यक्ति ने खुशनुमा के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर खुशनुमा और उसके परिवार की जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उसका परिवार डरा-सहमा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति को देखते हुए जांच की जा रही है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।