सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से ही सफल होता है जीवन
Bulandsehar News - नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पंडित बृज बिहारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई। श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए और भगवान की जयकारे लगाते रहे। आयोजन में भारी भीड़ ने भाग लिया, और अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बरसाना से आये कथा व्यास पंडित बृज बिहारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को समाप्त करने एवं ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। उन्होंने बताया कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से ही जीवन सफल होता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


