Bulandsehar News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Bulandsehar News: बुलंदशहर में अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी और सिद्ध बाबा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आषाढ़ मास की अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने तर्पण किया और दान पुण्य भी किया। हालाँकि, गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण स्नान के दौरान कुछ समस्याएँ आईं।
Bulandsehar News: बुलंदशहर। अहार क्षेत्र में स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट व सिद्ध बाबा गंगा घाट पर मंगलवार को आषाढ़ मास की अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर दान पुण्य भी किया।कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसरों में भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया। क्षेत्र में स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट व सिद्ध बाबा गंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे।घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान किया और अपने पितरों को तर्पण भी किया।आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर दराज से भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आये।
श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर जरूरतमंदों को दान पुण्य भी किया।जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अवंतिका देवी मंदिर व सिद्ध बाबा मंदिर व रुक्मणी बल्लभ मंदिर में पूजा अर्चना भी की।गंगा के बढ़े हुए जलस्तर व तेज बहाव के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।गंगा का जलस्तर पिछले कुछ दिन से बढ़ोतरी पर है।तेज बहाव होने के कारण श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा किनारे पर ही स्नान करने की अपील की जा रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


