ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरदेवोत्थान एकादशी : खूब बजीं शहनाई, 500 से अधिक हुईं शादी

देवोत्थान एकादशी : खूब बजीं शहनाई, 500 से अधिक हुईं शादी

देवोत्थान एकादशी का पर्व जनपदभर में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया...

देवोत्थान एकादशी : खूब बजीं शहनाई, 500 से अधिक हुईं शादी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 19 Nov 2018 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

देवोत्थान एकादशी का पर्व जनपदभर में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर में करीब 500 से अधिक शादी समारोह आयोजित हुए। शादियों के चलते कई स्थानों पर जाम भी लगा। घरों में देवोत्थान पर्व पर विशेष आवाहन और पूजन किया गया। सोमवार को देवोत्थान एकादशी पर शादी समारोहों की धूम रही। इस दिन अनसूझे विवाह भी हो जाते हैं। देवों के जागने के दिन विवाह को प्रत्येक दृष्टि से शुभकारी माना जाता है। देवोत्थान एकादशी पर नगर सहित जिलेभर में लगभग सभी बारात घर बुक रहे। बैंडबाजा, हलवाई, पुरोहित से लेकर शादी समारोहों की व्यवस्था से जुड़े अन्य तमाम कारोबारी व्यस्त रहे। आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि इस दिन परिणय सूत्र में बंधना विशेष शुभ होता है। इसलिए जिनके विवाह का मुहूर्त नहीं निकलता उनका भी विवाह इस दिन हो जाता है। घरां में गुड़, गन्ना, मंगफली, गज्जक सहित अन्य पदार्थों से पूजन किया गया। देवों के सोकर जागने की खुशियां मनाईं गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें