ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरतौल न होने पर गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

तौल न होने पर गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

तहसील क्षेत्र के गांव बिलसूरी स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं केंद्र पर तैनात कर्मियों...

तौल न होने पर गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 15 Jun 2021 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदराबाद। संवाददाता

तहसील क्षेत्र के गांव बिलसूरी स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं केंद्र पर तैनात कर्मियों ने बारदाना की कमी का हवाला दिया हैं।

मंगलवार को गेंहू खरीद की अंतिम तिथि के चलते बिलसूरी के क्रय केन्द्र पर गेंहू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गयीं। गेंहू की तौल न होने पर किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किसान रामप्रसाद, मनीष, अनिल शर्मा, संदीप, राजवीर, योगेंद्र, कुंवरपाल ने बताया कि कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन केंद्र पर मौजूद कर्मी बारदाना की कमी का हवाला दे रहे हैं। टोकन प्रणाली के बावजूद समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। किसान रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि केंद्र कर्मियों की मनमानी के चलते उनके गेंहू की तीन दिन से तौल नहीं हो रही है। उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की। जिसके बाद अफसरों ने गेंहू क्रय केंद्र के अफसरों को किसान का गेंहू तौल करने के निर्देश दिये। केंद्र प्रभारी कंछी शर्मा ने बताया कि बारदाना की कमी के चलते तौल बाधित हो रही है।

---

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें