ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरपेंशन बहाली की मांग का लेकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन

पेंशन बहाली की मांग का लेकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी-शिक्षक समन्वयक समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन...

पेंशन बहाली की मांग का लेकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 13 Sep 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी-शिक्षक समन्वयक समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पेंशन बहाली की मांग को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। दोपहर बाद जुलूस के रूप में शिक्षक एकत्र होकर डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी-शिक्षक समन्वयक समिति के संरक्षक इद्रदेव शर्मा ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन को समाप्त करके लाखों कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए बढ़ापे का सहारा है। मगर सरकार ने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि आउट सोर्सिग एवं ठेकेदार प्रथा को मैन पावर की आपूर्ति व शोषण को बंद करके रिक्त पदों पर कार्मिकों की नियमित नियुक्ति की जाए। राशिकृत पेंशन की बहाली 10 वर्ष पर की जाए और किसी भी रूप में की गई सेवाओं को पेंशनरों की पेंशनरी का लाभ प्रदान किया जाए। कोर्डिनेटर पीके शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन को खत्म करना कर्मचारियों का उत्पीड़न है, कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए कैसलेश इलाज की व्यवस्था की जाए। उपाध्यक्ष राजीव यादव व रंजीत सिंह ने कहा कि दैनिक वेतन, संविदा, आकस्मिक वर्कचार्ज कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाए। न्यायालय के अनुसार निर्णयानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन प्रदान किया जाए। दोपहर बाद सभी शिक्षक व कर्मचारी नारेबाजी करते हुए डीआईओएस कार्यालय से कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और सात सूत्रीय मांगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। धरने का संचालन जिला मंत्री योगेंद सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें