ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में पानी भरने और सरसों का फूल झड़ने से हानि हुई है। वही कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक...

बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 23 Jan 2022 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में पानी भरने और सरसों का फूल झड़ने से हानि हुई है। वही कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक सब्जियों को भी बरसात के कारण खासा नुकसान हुआ है। बारिश से गेहूं के उत्पादन पर फर्क पड़ने की उम्मीद है।

पहले से ही चिता में डूबे किसानों का संकट मौसम ने और बढ़ा दिया है। शनिवार और रविवार का दिन पूरी तरह बरसात के नाम रहा। हालांकि बरसात तेज नहीं हुई, लेकिन लगातार हल्की बरसात हुई। बरसात से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है। जहां-जहां पर फसल में पानी भरा हुआ है या फिर जमीन पूरी तरह गीली पड़ी है, वहां पर गेहूं की फसल को बचा पाना बड़ा मुश्किल होगा। जहां पर अत्यधिक पानी भर गया वहां पर तो फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। माना जा रहा है कि गेहूं की फसल में इस बार बड़े रकबे में नुकसान होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आइके कुशवाहा ने बताया कि गेहूं की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है तो वही सरसों का फूल भी झड़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें