बुलंदशहर : हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने घेरी कलक्ट्रेट, बाजार बंद, निकाला जुलूस
Bulandsehar News - बुलंदशहर में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव किया और जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। पुलिस ने सुरक्षा के लिए चौराहों पर बल तैनात किया। वेस्ट यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध किया।
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुलंदशहर में अधिवक्ताओं बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर डीएम को ज्ञापन दिया और नगर में जुलूस निकला। हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में बाजार बंद रहा। बंद को व्यापारियों, किसान संगठनों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। अधिवक्ताओं के बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बंद का ऐलान किया है। बुलंदशहर, सहित 22 जिलों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव और महासचिव अमित चौहान का कहना है कि वेस्ट यूपी में लंबे समय से हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को सरकार नजरअंदाज कर रही है। ये मांग किसी एक वर्ग या जिले को लेकर नहीं है, बल्कि पूरे वेस्ट यूपी की जनता की परेशानियों से जुड़ी है। बार अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव का कहना है कि बुलंदशहर, संभल, आगरा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और मुरादाबाद जैसे जिलों से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाकर मुकदमे लड़ना और सुनवाई में पेश होना बहुत परेशानी भरा है। अधिवक्ताओं के साथ व्यापारी और सामाजिक संगठन के लोग भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय डीएम श्रुति को ज्ञापन दिया। वहां से जुलूस की शक्ल में कालाआम चौराहे पर पहुंचे और फिर नगर में जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं की हाई कोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




