अहमदगढ़ को ब्लॉक बनाने की फिर उठी मांग, विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
अहमदगढ़ को ब्लॉक बनाने की फिर उठी मांग, विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

अहमदगढ़ निवासी भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ विधायक अनिल शर्मा से मुलाकात कर अहमदगढ़ को ब्लॉक घोषित किए जाने की फिर मांग उठाई। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अहमदगढ़ लंबे समय से विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा है और ब्लॉक बनने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। डीके शर्मा ने बताया कि अहमदगढ़ को ब्लॉक बनाए जाने की मांग पिछले कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इसके संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक अहमदगढ़ को ब्लॉक घोषित नहीं किया गया है।
विधायक अनिल शर्मा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अहमदगढ़ को शीघ्र ब्लॉक घोषित करने तथा यहां ब्लॉक कार्यालय स्थापित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा को देखते हुए यह मांग बेहद जरूरी है तथा इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


