Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDelhi Blast Triggers Intensive Search for Ammonium Nitrate by Alert Administration
दिल्ली धमाके के बाद प्रशासन अलर्ट, अमोनियम नाइट्रेट की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

दिल्ली धमाके के बाद प्रशासन अलर्ट, अमोनियम नाइट्रेट की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

संक्षेप:

Bulandsehar News - -एनसीआर का हिस्सा होने के कारण प्रशासन सतर्कदिल्ली धमाके के बाद प्रशासन अलर्ट, अमोनियम नाइट्रेट की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरूदिल्ली धमाके के बाद प्रशास

Nov 13, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम के आदेश पर जनपद में अमोनियम नाइट्रेट की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा होने के चलते जिले में आठ टीमों का गठन किया गया है। सिटी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में, जबकि तहसील क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम, सीओ, अग्निशमन विभाग तथा पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की संयुक्त टीम अभियान चला रही हैं। टीमों को न केवल अमोनियम नाइट्रेट की तलाश बल्कि विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण की भी गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जा सके। कोट --- जनपद में अमोनियम नाइट्रेट का निरीक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी तहसीलों में टीम गठित की गई हैं। -प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन -------------