ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरसजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान मौत

सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान मौत

जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कैंसर रोग के चलते मौत हो गई। कैदी करीब डेढ़ साल से जिला कारागार में बंद...

सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान मौत
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 24 Mar 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कैंसर रोग के चलते मौत हो गई। कैदी करीब डेढ़ साल से जिला कारागार में बंद था। घटना की सूचना पर कैदी के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है।औरंगाबाद के गांव सैदपुर निवासी नीटू(40वर्ष) उर्फ गजेंद्र पुत्र राजपाल को न्यायालय ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 19 अगस्त 2016 से अभियुक्त नीटू जिला कारागार में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक ओपी कटियार के अनुसार कैदी नीटू उर्फ गजेंद्र कैंसर से पीड़ित था। उसका दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से उपचार भी चल रहा था। शनिवार सुबह कैदी नीटू की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कैदी नीटू को मृत घोषित कर दिया। कैदी नीटू की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है। जेल प्रशासन की ओर से मामले में सिकंदराबाद पुलिस को सूचना दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें