बुलंदशहर: ड्यूटी से लौट रहे युवकों पर कार सवार दबंगों ने किया जानलेवा हमला
बुलंदशहर में ड्यूटी से घर लौट रहे दलित युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट की कार से हमला, तीन युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस जांच में जुटी।

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दलित युवकों की बाइक में बिना नंबर प्लेट की कार से टक्कर मारकर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमले का विवरण
कोतवाली देहात में गांव बराल(थाना गुलावठी) निवासी पीड़ित दुष्यंत कुमार पुत्र डालचन्द ने तहरीर देकर बताया कि 3 जून को दोपहर वह अपने दोस्तों नितिन पुत्र राजेन्द्र और हिमांशु पुत्र धर्मवीर के साथ बाइक से बुलंदशहर से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव कुडवल के पास पीछे से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दुष्यंत और उसके दोनों दोस्त सड़क पर गिर पड़े।
हमले के दौरान
पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने टक्कर मारने का विरोध किया, तो कार सवार युवक भड़क गए। कार में से गांव बराल निवासी पुनीत पुत्र प्रदीप, हिमांशु शर्मा पुत्र दीपक, डेनी पुत्र दिनेश और कृष्ण पुत्र बबलू उतरे। आरोपियों ने पीड़ितों को देखते ही जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की नीयत से अपने हाथों में लिए लाठी-डंडे, फरसा और तमंचे के बट से दुष्यंत और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने दुष्यंत के सिर में लोहे की सरिया मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। नितिन और हिमांशु को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई
आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


