Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsDalit Youth and Father Assaulted at Kamalpur Chowk Police Investigate
घर लौट रही दलित युवती से सरेराह मारपीट, हत्या की धमकी

घर लौट रही दलित युवती से सरेराह मारपीट, हत्या की धमकी

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के कमालपुर चौराहे पर सरेराह एक दलित युवती और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता युवती एक कार एजेंसी में

Feb 02, 2026 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

कोतवाली देहात क्षेत्र के कमालपुर चौराहे पर दलित युवती और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता युवती एक कार एजेंसी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। एजेंसी से लौटने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव कमालपुर निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह 28 जनवरी की शाम ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह कमालपुर चौराहे पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आरोपी फहद उर्फ लंगड़ा और उसके तीन अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि जब युवती ने स्कूटी रोकने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बाल खींचकर नीचे गिरा दिया। इसी बीच पास ही चक्की पर मौजूद युवती के पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को बचाने का प्रयास किया। दबंगों ने उन्हें भी बेल्टों से पीटा। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर देहात पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।