Bulandsehar News: ​दलित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: पीड़ित पक्ष ने खुर्जा देहात पुलिस पर मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगायादलित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोपदलित ग्राम

Bulandsehar News: ​दलित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव दीनौल में एक दलित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ दबंगों पर पति को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। खुर्जा देहात के गांव दीनौल निवासी पीड़िता रीना देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 जून को उसके पति विजयपाल सिंह(54वर्ष) को गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था।

उसके पति विजयपाल अपने साथ 7 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर गए थे। शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के फोन से सूचना मिली कि विजयपाल का शव खेत में पड़ा है। पीड़ित परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और उनके कपड़े व चप्पल दूर पड़े थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की हत्या गांव के ही चार-पांच आरोपियों ने मिलकर की है। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी उन पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया, लेकिन इसके बाद भी खुर्जा देहात पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें धमकाकर भगा देती है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।