पेड़ पर चढ़ने का विरोध करने पर मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बुलंदशहरकोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा में विजेन्द्र सिंह, जो दूध का कारोबार करता है, ने 17 मई को खेत में तीन लोगों द्वारा मारपीट का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पेड़ से उतरने के लिए कहा, जिसके बाद तीनों ने उन पर हमला किया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा निवासी विजेन्द्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह दूध का कारोबार करता है।17 मई को वह दूध बेचकर अपने खेतों की तरफ गया। वहां मौजूद गांव निवासी रिंकू,उसका साला व राहुल उसके खेत में खड़े पेड़ पर चढ़े हुए थे। उसने पेड़ से उतरने के लिए कहा तो तीनों भड़क गए।और तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। कोतवाली प्रभारी सर्जेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:पेड़ पर चढ़ने का विरोध करने पर मारपीट
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


