क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक से 8 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक से 8 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक से 8 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

साइबर जालसाजों ने एक युवक को घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी और टास्क पूरे करने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में गांव मौसमगढ़ निवासी पीड़ित मोहित चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से एक संदेश आया। भेजने वाले ने एक काम के बदले भारी मुनाफे का लालच दिया और एक लिंक साझा किया।

शुरुआती दौर में मोहित ने जब छोटे निवेश किए, तो उसे 43,967 रुपये का रिटर्न मिला। इस मुनाफे को देखकर मोहित का भरोसा बढ़ गया और वह जालसाजों के बिछाए जाल में फंसता चला गया। पीड़ित के अनुसार, दूसरे टास्क के दौरान उसने 14 फरवरी से 15 मार्च के बीच किस्तों में कुल 8 लाख रुपये जमा कर दिए। जब 24 ऑर्डर पूरे हो गए, तो 25वें टास्क को पूरा करने के लिए जालसाजों ने 12.50 लाख रुपये के रिचार्ज की मांग शुरू कर दी। जब मोहित ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसे धमकी दी गई कि यदि अगला निवेश नहीं किया गया, तो उसका पुराना सारा पैसा जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल की टीम उन बैंक खातों और टेलीग्राम आईडी की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।