
फर्जी बेवसाइट बनाकर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कमीशन का लालच देकर 9.67 लाख की ठगी
Bulandsehar News - फर्जी बेवसाइट बनाकर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कमीशन का लालच देकर 9.67 लाख की ठगीफर्जी बेवसाइट बनाकर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कमीशन का लालच देकर 9.67 लाख की ठ
साइबर ठगों ने फर्जी बेवसाइट बनाकर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कमीशन का लालच देकर एक व्यक्ति से 9.67 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ित से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलावठी के गांव मखदूमनगर उर्फ मिठापुर निवासी अरमान मेवाती पुत्र साबिर ने एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 6 अप्रैल 2024 को टेलीग्राम एकाउंट पर टेलीग्राम यूजर लक्ष्मी प्रजापति तथा व्हाट्सएप पर यूजर सुमित गुरूनाथ एम ने उनसे संपर्क किया और एक बेवसाइट का लिंक दिया।

पीड़ित को बेवसाइट पर एक एकाउंट बनाकर दिया गया, जिसमें अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत जमा कर उसका कमीशन देने का लालच दिया गया। उसे प्रोडक्टस की कीमत बैंक खाते अथवा यूपीआई आईडी भेजकर ट्रांसफर करा ली गई। पीड़ित के अनुसार उसके द्वारा अलग-अलग तिथियों में करीब 9,67,244 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान प्रोडक्ट के कमीशन के बारे में उसकी व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम पर बातचीत होती रहती थी। बाद में उसे बेवसाडट के फर्जी होने और उससे रुपये ठग लिए जाने का पता चला। पीड़ित ने रुपये वापस दिलाए जाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


