Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsCyber Fraud 32 78 Lakh Scam via Online Investment in Khurja
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख की ठगी

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख की ठगी

संक्षेप:

Bulandsehar News - ऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख की ठगीऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख की ठगीऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख की ठगीऑनलाइन निवेश के नाम पर 32.78 लाख

Dec 23, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर खुर्जा के व्यक्ति से 32.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में जोड़ा गया और फिर ठगी को अंजाम दिया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुर्जा देहात के गांव किर्रा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम में ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने बताया है कि वह 6 जून 2025 को टेलीग्राम पर 'रायल लर्निंग ग्रुप' से जुड़ा था। इसी ग्रुप में साझा किए गए एक लिंक के माध्यम से उन्हें 10 जून 2025 को व्हाट्सएप ग्रुप 'नॉलेज वेल्थ' में शामिल किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह ग्रुप ट्रेडिंग से भारी मुनाफे का दावा करता था। पीड़ित के अनुसार 'नॉलेज वेल्थ' ग्रुप की एडमिन 'सौम्या सैसन' ने एक लिंक भेजकर उसका एक ओटीसी अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए 5 अगस्त 2025 को जमा किए गए 10 हजार रुपये पर 987 रुपये का रिटर्न भी दिखाया गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में नीरज से लगातार बड़ी रकम जमा कराई। पीड़ित ने बताया कि 6 अगस्त को 88 हजार और 10 हजार रुपये, 8 अगस्त को 50 हजार रुपये, 9 अगस्त को 49 हजार और 60 हजार रुपये, 10 अगस्त को 33 हजार रुपये और 13 अगस्त को 10 हजार, 10 हजार और 11 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 14 अगस्त 2025 को दो बार आरटीजीएस के माध्यम से 14.80 लाख और 15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस तरह उससे कुल 32.78 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने लिंक बंद कर दिया और पीड़ित का अकाउंट भी एक्सेस से बाहर हो गया। शाम तक कोई जवाब न मिलने पर नीरज को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनके एसबीआई और इंडियन बैंक के खातों से ट्रांसफर की गई थी। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले में जांच की जा रही है। साइबर ठगों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित की रकम वापस कराने और आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।