ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरआंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

रविवार की रात अचानक हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से फसलों को भारी नुकसान हुआ। खेतों में में पानी भर जाने से बोयी गयी आलू, सरसों व लाई की फसल...

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 25 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्याना । संवाददाता

रविवार की रात अचानक हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से फसलों को भारी नुकसान हुआ। खेतों में में पानी भर जाने से बोयी गयी आलू, सरसों व लाई की फसल नष्ट हो गई। जबकि खेतों में तैयार खड़ी मूंग, उड़द की फसल भी बर्बाद हो गई। अंधड़ के साथ आई तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़े वृक्षों के मार्गों पर गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। आंधी से गन्ने की फसल को को भी भारी नुकसान पहुंचा। अंधड़, ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश किसानों की बर्बादी की इबारत लिख गई। बारिश थमने पर किसानों ने खेतों पर जाकर देखा तो खेतों में फैली बर्बादी को देख किसान सिर पर हाथ रखकर बैठ गए। कुदरत के कहर ने किसानों को बर्बाद करके रख दिया। विकासशील किसान केदारनाथ त्यागी, सुनील सिंह, रणधीर सिंह आशीष त्यागी आदि ने बताया कि बेमौसम हुई बारिश से धान, सरसों, आलू और गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें