ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकोरोना पॉजीटिव महिला जिला अस्पताल से फरार, दो कर्मचारियों पर गाज

कोरोना पॉजीटिव महिला जिला अस्पताल से फरार, दो कर्मचारियों पर गाज

कोरोना पॉजीटिव महिला जिला अस्पताल से फरार, दो कर्मचारियों का वेतन काटा

कोरोना पॉजीटिव महिला जिला अस्पताल से फरार, दो कर्मचारियों पर गाज
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 09 Jul 2020 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए आई खुर्जा की एक महिला अस्पताल से फरार हो गई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके घर से ही पकड़कर कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वार्ड से महिला के जाने पर सीएमएस ने एक वार्ड आया और एक स्टाफ नर्स की लापरवाही मानते हुए एक-एक दिन का वेतन काटकर चेतावनी दी है।जानकारी के अनुसार खुर्जा के शिवपुरी मोहल्ला निवासी एक महिला बीमार थी। परिजनों ने बुखार आने पर उसे खुर्जा के सरकारी अस्पताल में दिखाया। जहां कोरोना के लक्षण नजर आने पर चिकित्सकों ने उसे जांच के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन से जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद वार्ड में भर्ती कर दिया। देर शाम महिला वार्ड से एक युवक के साथ फरार हो गई। युवक महिला का बेटा बताया गया है। पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर डाक्टर वार्ड में पहुंचे तो महिला गायब मिली। महिला के फरार होने पर जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को उसके घर से पकड़कर चिटटा कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया। सीएमएस डा. राजीव प्रसाद ने बताया महिला के वार्ड से फरार होने की जानकारी कर्मचारियों और डाक्टरों से मिली थी। इसमें वार्ड आया रजनी और स्टाफ नर्स ह्रदयेश की लापरवाही सामने आई है। दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ चेतावनी भी दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें