ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर सरकारी विभागों में कोरोना की दस्तक, सहमे कर्मचारी-अफसर

सरकारी विभागों में कोरोना की दस्तक, सहमे कर्मचारी-अफसर

सरकारी विभागों में कोरोना की दस्तक, सहमे कर्मचारी-अफसर

 सरकारी विभागों में कोरोना की दस्तक, सहमे कर्मचारी-अफसर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 23 Jul 2020 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना ने सरकारी विभागों में भी दस्तक दे दी है। अधिकारी, चिकित्सक और पुलिसकर्मी समेत कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। विकास भवन, जहांगीराबाद थाना, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी आदि कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पावर कॉरपोरेशन में भी ऐई और कम्प्यूटर ऑपरेटर संक्रमित हो गये हैं। सरकारी दफ्तरों में कोरोना की दस्तक के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की टीम द्वारा पड़ताल की गई। विकास भवन : समय 10:30 बजेजिला युवा कल्याण अधिकारी के पॉजीटिव आने के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल नजर आ रहा था। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारी काम में जुटे हुए थे। सभी मास्क पहने हुए थे। कोरोना को लेकर कर्मचारी पूरी सतर्कता बरत रहे थे। खुर्जा : समय 11:00 बजेखुर्जा में पुलिसकर्मी के पॉजीटिव आने के बाद अन्य पुलिसकर्मी सहमे हुए थे। हालांकि सभी डयूटी पर पूरी तरह मुस्तैद थे, लेकिन कोरोना को लेकर सतर्कता बरत रहे थे। अन्य लोगों को भी जागरुक किया जा रहा था। जहांगीराबाद : समय 11:30 बजेदरोगा-पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर दहशत का माहौल था। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकल रहे थे। संक्रमण फैलने के बाद भी पुलिसकर्मी डयूटी पर तैनात थे, लेकिन एक अजीब सा डर देखने को मिला। कलेक्ट्रेट : समय 12:30 बजेकलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क बनी हुई थी। पीडब्ल्यूडी दफ्तर में कर्मचारी संक्रमित होने के बाद भी अन्य दफ्तरों में कर्मचारी कामकाज में जुटे हुए थे। नियमों का पालन किया जा रहा था। कलक्ट्रेट में पहुंचने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। एआरटीओ कार्यालय : समय 01:30 बजेयहां ऑटो सैनिटाइजर मशीन लगी हुई थी। आने-जाने वाले सभी लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा था। कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही कामकाज कर रहे थे। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम लगातार निरीक्षण कर जायजा ले रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े