Controversy Erupts Over Notorious Criminal Balram Thakur s Funeral in Ghaziabad बुलंदशहर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर जिंदाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsControversy Erupts Over Notorious Criminal Balram Thakur s Funeral in Ghaziabad

बुलंदशहर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर जिंदाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल

Bulandsehar News - गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर का शव उसके पैतृक निवास जहांगीराबाद पहुंचते ही समर्थकों ने नारेबाजी की। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 22 Sep 2025 12:51 PM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर जिंदाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर के समर्थन में उसका शव पैतृक निवास जहांगीराबाद पहुंचते ही नारेबाजी की गई। इस दौरान युवाओं ने कार की खिड़कियों से लटकर नारेबाजी की। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नारेबाजी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। बता दें कि शनिवार को जहांगीराबाद के मोहल्ला रोगन ग्राम निवासी बलराम ठाकुर को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। रविवार की रात्रि करीब 10:30 बजे उसका शव पोस्टमार्टम के बाद जहांगीराबाद पहुंचा।

शव पहुंचने के दौरान वहां भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। इस दौरान भीड़ ने बलराम ठाकुर जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की नारेबाजी की। बलराम ठाकुर का शव लेकर पहुंची एंबुलेंस के पीछे कुछ गाड़ियों की खिड़की में लटके युवाओं ने जमकर हुड़दंग किया और नारेबाजी की। बलराम ठाकुर के घर पर भी देर रात तक भारी भीड़ मौजूद रही। भीड़ देख पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे ही उसका शव अंतिम संस्कार के लिए अनूपशहर गंगा घाट के लिए भेज दिया। सुबह करीब 8:30 बजे अनूपशहर के मस्तराम घाट पर बलराम ठाकुर का अंतिम संस्कार हुआ। इस संबंध में जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार का कहना है कि नारेबाजी और वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। बलराम ठाकुर का अंतिम संस्कार हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।