पूर्व पीएम पर आपत्ति जनक टिप्पणी, रालोद ने दी तहरीर
Bulandsehar News - पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने राम अवतार पलसानिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच चल रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने राम अवतार पलसानिया के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर अध्यक्ष फुरकान अली का आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें कथित तौर पर भड़काऊ, अपमानजनक और जातीय तनाव बढ़ाने वाली बातें कही गईं। शिकायतकर्ताओं ने मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुलज़ार अहमद,फैजान कुरैशी, बब्बू चौधरी,शकील,कलवा, शमसाद हुसैन,बबलू,जफरू कुरैशी,अनस,पिंटू गौतम,अनवर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


