Bulandsehar News: ढाई किमी जर्जर बिजली लाइन बदलेगी, तहसील बिजलीघर के सुधरेंगे हालात
Bulandsehar News: ढाई किमी जर्जर बिजली लाइन बदलेगी, तहसील बिजलीघर के सुधरेंगे हालात

Bulandsehar News: नगर स्थित तहसील बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को जल्द ही बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजलीघर से जुड़ी करीब ढाई किलोमीटर लंबी जर्जर विद्युत लाइन के तार और खराब हो चुके पोल बदले जाएंगे। इसके लिए विद्युत विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले प्रदूषण का असर विद्युत लाइन पर भी पड़ रहा है। प्रदूषण और केमिकलयुक्त पानी के संपर्क में आने से विद्युत तार समय से पहले खराब हो रहे हैं, जबकि लोहे के पोल भी गलकर कमजोर हो रहे हैं। इसके चलते आए दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो जाती है।तहसील
बिजलीघर पर तैनात जेई श्रीकृष्ण ने बताया कि करीब ढाई किलोमीटर जर्जर लाइन को बदलने की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। खराब लोहे के पोल की जगह सीमेंटेड खंभे लगाए जाएंगे। इससे लाइन की मजबूती बढ़ेगी और बार-बार होने वाले फाल्ट में कमी आएगी।गौरतलब है कि तहसील बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को पिछले कई माह से विद्युत कटौती और आपूर्ति बाधित होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। लाइन में खराबी आने के कारण आए दिन बिजली गुल हो जाती है। ढाई किलोमीटर लाइन बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


